Samachar Nama
×

दुनिया की इस जगह मनाया जाता है सबसे अनोखा फेस्टिवल, जिसमें अपनी मौत के लिए लोग करते हैं शॉपिंग 

हमारे देश में लोग किसी भी त्यौहार के लिए खूब खरीदारी करते हैं, जिसमें कपड़ों से लेकर दूसरों को उपहार और खा........
;';

हमारे देश में लोग किसी भी त्यौहार के लिए खूब खरीदारी करते हैं, जिसमें कपड़ों से लेकर दूसरों को उपहार और खाने-पीने की चीजें शामिल होती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश और जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग त्योहारों के लिए नहीं बल्कि अपनी मौत के लिए खरीदारी करते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जापान के शुकात्सु फेस्टा त्योहार की। जिसमें लोग अपनी मौत की खरीदारी करते हैं। यह त्यौहार हर साल जापान की राजधानी टोक्यो में मनाया जाता है। जापान में शुकात्सु का अर्थ है मृत्यु के लिए तैयार रहना।

जो लोग यहां आते हैं और मरने की तैयारी करते हैं। हर कोई चाहता है कि मृत्यु के बाद उसे अच्छी विदाई दी जाए और उसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों से मिल सके। जापान में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में ऐसी व्यवस्था की गई है कि लोग इस त्यौहार में आकर अपनी मौत का इंतजाम खुद कर सकें। यानी इस त्यौहार में हर किसी को अपनी कब्र पहले से चुनने और खरीदने की आजादी होती है।

यहां तक ​​कि लोगों को इन ताबूतों में लेटकर अपना लुक और फिट तय करने की भी आजादी है। इसीलिए इस त्यौहार के दौरान लोग अपने लिए ताबूत खरीदते हैं और उसका माप भी बताया जाता है। जब ताबूत तैयार हो जाता है तो लोग उसमें लेटकर देखते हैं कि यह छोटा है या बड़ा। जानकारी के अनुसार, हर साल इस फेस्टिवल में 5000 से ज्यादा लोग हिस्सा लेते हैं और अपनी मौत से पहले ताबूत की खरीदारी करते हैं। आपको बता दें कि जब लोग यहां आते हैं तो वे उन कपड़ों की भी खरीदारी करते हैं जो वे ताबूत में लेटने के बाद पहनेंगे।

यहां लोगों को अपना मेकअप सही तरीके से करने की आजादी है। मृत्यु के बाद आप स्वयं को ताबूत में किस रूप में देखना चाहेंगे, इसकी भी व्यवस्था की गई है। लोग घंटों बैठकर पहले अपना मेकअप करवाते हैं, कपड़े पहनते हैं और फिर अपनी पसंदीदा कब्र या यूं कहें कि ताबूत में लेटकर अपने लिए सारी व्यवस्थाएं करते हैं।

Share this story

Tags