Samachar Nama
×

दुनिया की ऐसी इकलौती जगह, जहां मुर्दों को भी कब्र में रहने के लिए हर महीने देना पड़ता है किराया

अलग-अलग जगहों पर अजीबो-गरीब रिवाज हैं जो आज भी देखे जाते हैं। इनमें से कुछ रिवाज तो इतने अजीब होते हैं कि उनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं..........
कारगिल युद्ध में हमारे कई जवान शहीद हुए थे. सैनिक विषम परिस्थितियों में अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करते हैं। देश की रक्षा करते हुए कई जवान शहीद भी हो जाते हैं. लेकि

अलग-अलग जगहों पर अजीबो-गरीब रिवाज हैं जो आज भी देखे जाते हैं। इनमें से कुछ रिवाज तो इतने अजीब होते हैं कि उनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन परंपराओं को लोग सदियों से निभाते आ रहे हैं। ऐसी ही एक अजीब परंपरा है, जिसके बारे में एक बार जानेंगे तो आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां मुर्दों से भी किराया वसूला जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां लोगों को अपने प्रियजनों को दफनाने के लिए भी किराया देना पड़ता है। किराया न देने पर शव को बाहर फेंक दिया जाता है। यह आपको अजीब लग सकता है लेकिन इस रिवाज का पालन किया जाता है। यह अजीब नियम एक अमेरिकी देश में लागू होता है।

;;;;;;;;;;;;;;;;;;;

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में मृत लोगों के शवों को दफनाने के लिए भी हर महीने किराया देना पड़ता है। यहां अगर किसी रिश्तेदार की कब्र का मालिक एक महीने का किराया देने में असमर्थ है तो शव को उस कब्र से निकालकर सामूहिक कब्र में रख दिया जाता है। उसकी जगह कब्र में दूसरा शव दफनाया जाता है। इन कब्रों का किराया भी काफी महंगा है।

दरअसल, ग्वाटेमाला में बहुमंजिला कब्रिस्तान का चलन है, जहां एक कब्र के ऊपर दूसरी कब्र बनाई जाती है। ऐसे में अगर कोई कब्र का किराया देने में असमर्थ है तो उसके रिश्तेदारों के शव को बाहर निकालकर दूसरा शव अंदर रख दिया जाता है। यहां लोग जीवित रहते हुए ही अपनी कब्र के किराये का इंतजाम कर लेते हैं। गरीब लोगों के लिए यह बहुत मुश्किल है. कब्रिस्तान में कुछ शव बैठे और खड़े देखे जा सकते हैं।

Share this story

Tags