दुनिया का सबसे अनोखा पब जो बना हैं भूल भुलैया सुरंगो में, चाहकर भी नहीं निकल पाएंगे बाहर, जानें कहां हे ये ?
इंग्लैंड में रेस्टोरेंट कल्चर से ज्यादा पब कल्चर मशहूर है. यहां बहुत अनोखे पब हैं. इस पब को आकर्षक बनाने के लिए यहां के पब मालिक दिलचस्प काम भी करते हैं। ऐसा ही एक पब इंग्लैंड के नॉटिंघम की धरती के नीचे लगभग 800 गुफाओं और सुरंगों के चक्रव्यूह में है। द लॉस्ट केव्स नाम के इस पब में पहुंचना थोड़ा अजीब है क्योंकि यह किसी खजाने की खोज जैसा है। यहां घूमने आने वाले लोगों का कहना है कि यहां पहुंचकर उन्हें एक अलग ही अनुभूति होती है।

इस पब में प्रवेश करने के लिए व्यक्ति को कई पहेलीनुमा सुरागों को सुलझाना पड़ता है, जिसके बाद एक विशाल सुनहरी खोपड़ी से बना हैंडल आता है। लेकिन एक बार जब ग्राहक इस जगह के अंदर पहुंच जाता है तो यहां का माहौल बहुत अच्छा लगता है। इस पब की खासियत ये है कि यहां 30 तरह की जिन मिलती है.
लोगों का कहना है कि यहां के बार में कई अन्य आकर्षण हैं जिनमें बेहतरीन वाइन से लेकर अद्भुत कॉकटेल मेनू तक सब कुछ शामिल है। पब वास्तव में नॉटिंघम के केंद्र में 200 साल पुराने होटल के नीचे स्थित है और माना जाता है कि यह शहर का सबसे पुराना होटल है। होटल की वेबसाइट भी बार की प्रशंसा करती है और कहती है कि यह पेय पीने के लिए एक बहुत ही खास जगह है।

इस सुरंग का इस्तेमाल क्यों किया गया, यह कोई नहीं जानता। हालांकि, कई लोग ये जरूर मानते हैं कि इसका शराब से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन इस होटल के नीचे बनी सुरंग निश्चित रूप से एक दिलचस्प और आकर्षक बार में बदल गई है। यहां एक बेंच, बैठने के लिए आरामदायक जगह है, जिसे पहली बार देखकर लोग जरूर हैरान हो जाएंगे।

