हार्दिक की नई पार्टनर महिका के साथ बेटे अगस्त्य की मुलाकात, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी क्रिकेट के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक की जिंदगी में महिका शर्मा की एंट्री हुई है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के प्यार में पूरी तरह डूब चुके हैं,
— Mohit Yadav (@mohityadavspa) November 9, 2026
दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने बेटे को उसकी होने वाली सौतेली मां से मिलवाया, तीनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे,
वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा अपने दोस्त… pic.twitter.com/CJUM8Numap

दिवाली के मौके पर भी हार्दिक पांड्या का खास अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और चर्चाओं के मुताबिक, हार्दिक ने इस खास मौके पर अपने बेटे अगस्त्य को अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ समय बिताते हुए दिखाया। तीनों की साथ में मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
हार्दिक और महिका की नजदीकियों को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग दोनों की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ की नजर हार्दिक और उनके बेटे अगस्त्य की बॉन्डिंग पर है।वहीं दूसरी तरफ हार्दिक की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों के साथ त्योहार मनाती नजर आईं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा ने जुलाई 2024 में आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी। हालांकि, दोनों अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश की जिम्मेदारी साझा कर रहे हैं।एक तरफ हार्दिक अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ नताशा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की दिवाली सेलिब्रेशन की चर्चा खूब हो रही है।