बाढ़ ने मचाई देश में तबाही, फिर भी दो जिस्म बने एक जान, लबालब पानी से भरे चर्च में डूबकर कपल ने की शादी!
देश में बाढ़ और बारिश ने जहां कई इलाकों में तबाही मचा रखी है, वहीं इसी बीच एक कपल की शादी का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। चारों तरफ पानी से घिरे चर्च में कपल ने शादी की रस्में पूरी कीं। चर्च के अंदर भी पानी भरा हुआ था, लेकिन दोनों ने परिस्थितियों की परवाह किए बिना एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया।
वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पानी से भरे चर्च में खड़े नजर आ रहे हैं। शादी की रस्मों के दौरान उनके आसपास घुटनों तक पानी दिखाई दे रहा है। मुश्किल हालात के बावजूद कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है।
बाढ़ के बीच हुई इस शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग कपल के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सच्चे प्यार के आगे मुश्किल हालात भी छोटी पड़ जाती हैं।

