Samachar Nama
×

पहले बहस, फिर हाथापाई… मेट्रो में महिलाओं की लड़ाई का VIDEO हुआ वायरल!

पहले बहस, फिर हाथापाई… मेट्रो में महिलाओं की लड़ाई का VIDEO हुआ वायरल!

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रास्ता देने की बात को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं।बताया जा रहा है कि मेट्रो ट्रेन में सफेद कपड़े पहनी महिला को स्टेशन पर उतरना था। रास्ते में गुलाबी कपड़े पहनी एक महिला खड़ी थी। सफेद कपड़ों वाली महिला ने उसे रास्ते से हटने के लिए कहा, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।



शुरुआत में दोनों महिलाएं एक-दूसरे से बहस करती नजर आईं, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों तरफ से गुस्से में एक-दूसरे को जवाब दिए गए और कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकियों का दौर भी शुरू हो गया।मेट्रो में मौजूद दूसरे यात्रियों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद काफी देर तक चलता रहा। मामला बढ़ता देख आखिरकार दोनों महिलाओं को ट्रेन से उतार दिया गया।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी यात्री ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि महज रास्ता देने जैसी छोटी सी बात आखिर इतनी बड़ी लड़ाई में कैसे बदल गई?दिल्ली मेट्रो में बहस और झगड़े के वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। इस मामले में भी लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Share this story

Tags