Samachar Nama
×

दुनिया का ऐसा अनोखा झरना जिसमें पानी नहीं बहती है आग, देखकर हैरत में पड़ जाते है लोग, वीडियो में देखें उस गांव की कहानी जो रातोंरात बन गया था खंड़र

दुनिया में कई अद्भुत चीजें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं। इन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं कि ऐसा कैसे संभव है। आपने कई खूबसूरत..........
jjjjjjjjjjjjjj

दुनिया में कई अद्भुत चीजें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं। इन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं कि ऐसा कैसे संभव है। आपने कई खूबसूरत झरने देखे होंगे। लेकिन क्या आपने ऐसा झरना देखा है, जिसमें से पानी नहीं बल्कि आग गिरती है। ऐसा ही एक रहस्यमयी झरना है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

इस झरने को देखकर ऐसा लगता है मानो इसमें से पानी नहीं बल्कि आग गिर रही हो।यह झरना कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में है। यह झरना 1560 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरता है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह अद्भुत झरना कैप्टन माउंटेन से गिरता है। इस अद्भुत झरने को फायरफॉल भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है आग का झरना। इस झरने को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस हैरान कर देने वाले नजारे को लोग अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं.

आपको बता दें कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में इस झरने में एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है. जो भी इस झरने को देखता है वो हैरान रह जाता है और इसकी तस्वीरें लेने से नहीं हिचकिचाता। यह बेहद खूबसूरत लग रहा है. हर साल फरवरी के अंत में इस झरने से गिरता पानी आग जैसा दिखता है।बता दें कि इस झरने से गिरता पानी आग जैसा दिखता है लेकिन यह आग नहीं बल्कि पानी है। दरअसल, यह झरना सूर्यास्त के आसपास रंग बदलना शुरू कर देता है। उसी समय सूर्यास्त पहाड़ी के दूसरी ओर होता है, यानी कि ठीक पीछे जहां इसकी रोशनी पानी में बिखर जाती है और पानी में ऐसा प्रतीत होता है मानो यह आग का झरना हो।

Share this story

Tags