यूपी के औरैया में गरबा खेलने पहुंची महिला इन्फ्लुएंसर का हंगामा! मंदिर में चप्पल देखकर भड़की, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से गरबा और डांडिया से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है। यहां गरबा खेलने पहुंची एक महिला इन्फ्लुएंसर का कथित तौर पर ऐसा गुस्सा देखने को मिला कि मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।बताया जा रहा है कि महिला गरबा और डांडिया खेलने के लिए एक जगह पहुंची थी, लेकिन उसे वहां ठीक से गरबा खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। इसी बात से नाराज होकर वह माता रानी के मंदिर के सामने जाकर बैठ गई।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में गरबा खेलने पहुंची एक महिला इन्फ्लुएंसर के साथ कुछ ऐसा हुआ.. जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।
— 😊 NiTu 😊 (@NituTiw81600052) October 19, 2026
बताया जा रहा है कि महिला एक जगह डांडिया और गरबा खेलने गई थी, लेकिन वहां उसे ठीक से गरबा खेलने का मौका नहीं मिल रहा था
इसके बाद वह माता रानी के… pic.twitter.com/V9s5r58DlN

इसके बाद अचानक महिला तेज आवाज में चिल्लाने लगी। उसने मंदिर में जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश करने को लेकर सवाल उठाए। महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां किसी को ठीक से गरबा खेलने नहीं दिया जा रहा है और मंदिर को मजाक बनाकर रख दिया गया है।महिला की तेज आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन बताया जा रहा है कि उसका गुस्सा कम नहीं हुआ और वह लगातार चिल्लाती रही।
मामला बढ़ने पर वहां मौजूद लोगों ने कथित तौर पर महिला के हाथ-पैर पकड़ लिए। लेकिन इसके बाद क्या हुआ? इस घटना को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।आखिर महिला अचानक इतनी नाराज क्यों हुई? मंदिर में क्या हुआ था और घटना के अगले हिस्से में ऐसा क्या सामने आया, जिसने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया?