Samachar Nama
×

Bihar का ये Bamboo Bridge देखकर कांप जाएंगे पैर, वीडियो वायरल

Bihar का ये Bamboo Bridge देखकर कांप जाएंगे पैर, वीडियो वायरल

बिहार से सामने आया एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर किसी की भी धड़कनें तेज हो सकती हैं। वीडियो में कुछ लोग बांस से बने बेहद संकरे पुल पर Toto की सवारी करते नजर आ रहे हैं। पुल की हालत और उसकी चौड़ाई देखकर ऐसा लगता है कि यहां एक छोटी सी चूक भी बड़ा हादसा करा सकती है।



लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इसी रास्ते से सफर करने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। Toto जैसे ही बांस के पुल पर आगे बढ़ता है, आसपास का नजारा देखकर सवारी की भी हालत खराब होती नजर आती है।

वीडियो में मजाकिया अंदाज में Toto ड्राइवर की बात भी लोगों का ध्यान खींच रही है। ड्राइवर सवारी से कहता है कि “भाई सीट बेल्ट बांध लो, नीचे सीधे भगवान के पास जाना है… जय श्री राम बोलते रहो।” ड्राइवर की इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोग बिहार के इस अनोखे सफर को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने इसे ‘रियल एडवेंचर राइड’ बताया, तो किसी ने कहा कि यहां सफर करने के लिए हिम्मत के साथ-साथ किस्मत भी मजबूत होनी चाहिए।

हालांकि वीडियो में दिख रहा पुल कहां का है और यह वीडियो कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह से लोग बांस के इस पुल पर Toto से सफर करते दिखाई दे रहे हैं, उसने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा है।सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर कह रहे हैं—मंजिल चाहे कितनी भी जरूरी हो, ऐसा रास्ता देखकर तो भगवान का नाम अपने आप याद आ जाए! 

Share this story

Tags