Samachar Nama
×

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैशन वीडियो, कपड़ों को लेकर शुरू हुई बड़ी बहस!

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैशन वीडियो, कपड़ों को लेकर शुरू हुई बड़ी बहस!

सोशल मीडिया पर फैशन और पहनावे को लेकर एक वीडियो तेजी से चर्चा में है। वीडियो के साथ शेयर किए गए मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आज के दौर में लाइमलाइट में बने रहने के लिए कुछ लोग बोल्ड और छोटे कपड़ों को फैशन का हिस्सा मानते हैं।वीडियो में पहनावे को लेकर सवाल उठाया गया है कि अगर कोई ड्रेस पहनने में पूरी तरह सहज है, तो उसे बार-बार संभालने या ठीक करने की जरूरत क्यों पड़ती है? इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।


कुछ लोग इसे फैशन और व्यक्तिगत पसंद का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर कपड़ों का चुनाव करते समय मौके और जगह का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ, कई लोगों का तर्क है कि किसी के कपड़ों के आधार पर उसके चरित्र या इरादे को तय करना सही नहीं है। फैशन को लेकर पसंद हर व्यक्ति की अलग हो सकती है और सोशल मीडिया पर इसी मुद्दे को लेकर बहस लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

Share this story

Tags