Samachar Nama
×

डुप्लीकेट अखिलेश यादव को देख कट्टर सपाई भी खा जाएंगे गच्चा, वायरल हो रहा सपा अध्यक्ष के हमशक्ल का VIDEO

डुप्लीकेट अखिलेश यादव को देख कट्टर सपाई भी खा जाएंगे गच्चा, वायरल हो रहा सपा अध्यक्ष के हमशक्ल का VIDEO

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक हमशक्ल आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पहले यह हमशक्ल एक पार्षद के साथ सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी से मिलने गया था। वहां राजकुमार भाटी ने उसे अखिलेश का हमशक्ल कहकर सम्मानित किया।

अखिलेश यादव के हमशक्ल का नाम सलाउद्दीन है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अखिलेश यादव से काफी मिलता-जुलता होने के कारण यह व्यक्ति तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अखिलेश यादव के इस हमशक्ल का नाम सलाउद्दीन है, जो अलीगढ़ के शाह जमाल इलाके का रहने वाला है।

सपा कार्यकर्ता भी ठगे जा रहे हैं।

सलाउद्दीन का अलीगढ़ में हार्डवेयर का बिजनेस है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं, जिससे लोग हैरान हैं। सपा के पक्के कार्यकर्ता भी अखिलेश यादव के हमशक्ल के चक्कर में ठगे जा रहे हैं।

Share this story

Tags