Samachar Nama
×

सारा तेंदुलकर की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री? लड़के को गले लगाते हुए वायरल हुआ वीडियो!

सारा तेंदुलकर की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री? लड़के को गले लगाते हुए वायरल हुआ वीडियो!

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपनी खूबसूरती, स्टाइल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। अब सारा का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह एक लड़के को गले लगाती नजर आ रही हैं।


वायरल वीडियो में सारा तेंदुलकर एक लड़के से मुलाकात करती दिखाई देती हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर काफी खुश नजर आते हैं। मुलाकात के दौरान सारा उस लड़के को गले लगा लेती हैं। उनके चेहरे पर भी खुशी साफ दिखाई देती है। वहीं, वह लड़का भी सारा से मिलकर काफी खुश नजर आता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। आखिर यह मिस्ट्री बॉय कौन है और सारा तेंदुलकर के साथ उसका क्या रिश्ता है? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो इसे सारा की शादी से जोड़कर भी देख रहे हैं। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि क्या परिवार की तरफ से सारा के लिए कोई रिश्ता देखा जा रहा है?हालांकि, सिर्फ किसी को गले लगाने या खुशी से मिलने के आधार पर रिश्ते या शादी की पुष्टि नहीं की जा सकती। अभी तक इस लड़के की पहचान और सारा के साथ उसके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this story

Tags