टॉक्सिक मैनेजर से परेशान कर्मचारी ने Reddit पर सुनाई आपबीती, लोगों ने दी काम-ज़िंदगी में संतुलन की सलाह
एक कर्मचारी ने अपने टॉक्सिक मैनेजर से जुड़ा अनुभव साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर ऐसी पोस्ट लिखी, जिसने देखते ही देखते हजारों लोगों का ध्यान खींच लिया। कर्मचारी का आरोप है कि उसका मैनेजर हर समय ऑनलाइन और उपलब्ध रहने की उम्मीद करता है। इतना ही नहीं, वह देर रात तक मीटिंग भी शेड्यूल करता है, जिससे निजी जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
वायरल पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि ऑफिस के निर्धारित समय के बाद भी लगातार मैसेज और कॉल आते हैं। छुट्टी के दिन भी काम से जुड़े निर्देश दिए जाते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है। कर्मचारी ने सवाल उठाया कि क्या किसी नौकरी में वर्क-लाइफ बैलेंस की कोई अहमियत नहीं रह गई है।
पोस्ट वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी। कई लोगों ने कर्मचारी का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी कंपनी या मैनेजर को कर्मचारियों से 24 घंटे उपलब्ध रहने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उनका मानना है कि काम और निजी जिंदगी के बीच स्पष्ट सीमाएं तय होना बेहद जरूरी है।
वहीं कुछ यूजर्स ने कर्मचारी को सलाह दी कि वह अपने मैनेजर से खुलकर बातचीत करे और अपने काम के तय समय के बारे में स्पष्ट जानकारी दे। कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो बेहतर कार्य संस्कृति वाली कंपनी में नौकरी तलाशने पर विचार करना चाहिए।
यह वायरल पोस्ट एक बार फिर कार्यस्थल पर बढ़ते तनाव और वर्क-लाइफ बैलेंस की बहस को सामने लेकर आई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि कर्मचारियों की उत्पादकता तभी बेहतर हो सकती है, जब उन्हें काम के साथ-साथ निजी जीवन के लिए भी पर्याप्त समय और सम्मान मिले।

