Samachar Nama
×

जंगल में घूम रहे पर्यटकों पर जब अचानक ही हाथी ने बोल दिया हमला, वीडियो में देखें आगे हुआ क्या

जंगल में घूम रहे पर्यटकों को देखकर हाथी ने कर दिया हमला, वीडियो में देखें आगे हुआ क्या

सड़क पर रहने वाले जानवर भी इंसानों की तरह जंगल में शांति से रहना पसंद करते हैं, जहां कोई इंसान उनकी जिंदगी में दखल नहीं देता। लेकिन मनुष्य का स्वभाव ही ऐसा है कि वह अपने मनोरंजन और समय बिताने के लिए जंगलों में पहुंच जाता है और कई बार जंगली जानवरों का शिकार बन जाता है। या फिर जंगली जानवर उन पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। हमें सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला। जिसमें दो हाथी पर्यटकों की जीप को देखकर भड़क गए और हमला कर दिया।

इसके बाद क्या हुआ, आप इस वीडियो में देख सकते हैं। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 11 हजार 800 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही इस वीडियो पर 1000 से ज्यादा लाइक्स और करीब 100 रिट्वीट भी आ चुके हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए परवीन कासवान ने लिखा, 'जब आप उनके घर जाते हैं और उन्हें परेशान करने की कोशिश करते हैं।'


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पर्यटक जीप में सवार होकर किसी जंगल में पहुंचे हैं। इस जंगल में कुछ हाथी मौजूद हैं और पर्यटक इन हाथियों को देखने के लिए जंगल में पहुंचे हैं। जैसे ही पर्यटक हाथियों को देखते हैं, वे उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन हाथियों को पर्यटकों को देखना पसंद नहीं आता और वे तेजी से उनकी ओर आने लगते हैं।

एक हाथी इतना क्रोधित हो जाता है कि वह पर्यटकों की जीप तोड़ने लगता है। हाथी अपनी सूंड से जीप को जोर से धक्का देने लगता है। हाथी के हमले से पर्यटक काफी डर जाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।

Share this story

Tags