Samachar Nama
×

एक साल तक किया नेक काम, आखिरकार MrBeast से मिली माया… फिर हुआ कुछ ऐसा! देखे वीडियो 

एक साल तक किया नेक काम, आखिरकार MrBeast से मिली माया… फिर हुआ कुछ ऐसा! देखे वीडियो 

कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और दिल में दूसरों की मदद करने का जज्बा हो, तो एक दिन मेहनत जरूर रंग लाती है। इसकी मिसाल हैं यूट्यूबर माया, जिन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने के नेक काम से लाखों लोगों का दिल जीत लिया।माया ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और एक अनोखा संकल्प लिया। उन्होंने फैसला किया कि वह लगातार 365 दिनों तक जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएंगी और जब तक उनकी मुलाकात दुनिया के मशहूर यूट्यूबर MrBeast से नहीं हो जाती, तब तक अपना यह चैलेंज जारी रखेंगी।


एक दिन नहीं, एक महीना नहीं, बल्कि पूरे 365 दिनों तक माया ने अपने इस मिशन को पूरा करने के लिए मेहनत की। आखिरकार उनका एक साल का चैलेंज पूरा हो गया। माया की इस मेहनत और उनके जज्बे ने लोगों का ध्यान खींचा और MrBeast ने भी उनसे मिलने का वादा किया।अब वह पल भी आ गया, जिसका माया को लंबे समय से इंतजार था। माया की मुलाकात MrBeast से हो गई और इस खास मौके पर MrBeast ने उन्हें 10,000 डॉलर की रकम देकर सम्मानित किया। 

माया के लिए यह सिर्फ पैसों का इनाम नहीं, बल्कि उनके एक साल के संघर्ष, मेहनत और दूसरों की मदद करने के जज्बे की पहचान है।माया की कहानी हमें सिखाती है कि दूसरों की जिंदगी में खुशियां लाने के लिए किसी बड़े नाम या दौलत की जरूरत नहीं होती। जरूरत होती है एक अच्छे दिल, मजबूत इरादे और लगातार मेहनत करने की।

Share this story

Tags