क्या आप जानते है, तीन पैरों वाली गायत्री माता का रहस्य? अगर नहीं तो भूल से भी मिस ना करें ये दुर्लभ वीडियो

सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं, जिनके अपने अलग-अलग रूप हैं। चलिए बात करते हैं ब्रह्मा जी की, उनके 4 मुख हैं। इनके अलावा हिन्दू धर्म के कई ऐसे देवी-देवता हैं जो अपने स्वरूप के कारण अधिक लोकप्रिय और रहस्यमय कहलाते हैं। इन्हीं देवियों में से एक हैं गायत्री माता। जिनका स्वरूप ऐसा है कि उनके तीन पैर हैं। आपमें से बहुत कम लोग होंगे जो जानते होंगे कि शास्त्रों में तीन पैरों वाली देवी गायत्री का वर्णन है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो इस बात पर यकीन नहीं करेंगे, लेकिन आपको बता दें कि इसका प्रमाण मध्य प्रदेश के मंदिर में देखने को मिलता है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के देवास जिले से करीब 45 किलोमीटर दूर हाटपीपल्या गांव में एक नरसिंह मंदिर है, जहां तीन पैरों वाली गायत्री माता की एक विचित्र मूर्ति स्थापित है, जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। हालाँकि, कहा जाता है कि यह मूर्ति बहुत प्राचीन है।
मंदिर के पुजारी का कहना है कि यह एकमात्र ऐसी मूर्ति है जिसके तीन पैर हैं। ऐसी प्रतिमा आज तक देश में नहीं देखी गई। जिसके कारण इसे दुनिया की एकमात्र ऐसी मूर्ति माना जाता है जिसके तीन पैर हैं। आपको बता दें कि इस प्रतिमा को 'त्रिपदा गायत्री' माता के नाम से जाना जाता है।
मान्यता है कि इस अद्भुत प्रतिमा के दर्शन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हालांकि, इस मूर्ति से जुड़ा रहस्य आज भी बरकरार है, यानी कोई नहीं जानता कि यह मूर्ति कैसे बनी या कहां से प्रकट हुई।
कहा जाता है कि मंदिर में स्थित भगवान नरसिंह की मूर्ति पानी में तैरती है, जिसे चमत्कारी भी माना जाता है। हर साल डोल ग्यारस के दिन इस मूर्ति को नदी में प्रवाहित किया जाता है।