Samachar Nama
×

Kanpur हाईवे पर चॉकलेट-टॉफियां लेने उमड़ी भीड़, Video में देखें हैरान करने वाला नजारा

Kanpur हाईवे पर चॉकलेट-टॉफियां लेने उमड़ी भीड़, Video में देखें हैरान करने वाला नजारा

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हाईवे किनारे बड़ी संख्या में चॉकलेट और टॉफियों के बॉक्स पड़े दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि ये चॉकलेट और टॉफियां एक्सपायर्ड थीं, जिन्हें एक कंपनी की ओर से खुले में फेंक दिया गया था।



जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। कुछ लोग बाइक और कार से मौके पर आए और अपने वाहन हाईवे के किनारे खड़े करके वहां पड़े चॉकलेट और टॉफियों के बॉक्स उठाते नजर आए। देखते ही देखते सड़क किनारे भीड़ जमा हो गई और लोग बड़ी मात्रा में सामान अपने साथ ले जाने लगे।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, वायरल वीडियो कानपुर में LML चौराहे से थम्स अप चौराहे के बीच खाद कारखाने के पीछे वाले हाईवे क्षेत्र का बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि किसी कंपनी ने एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियों के बॉक्स खुले में फेंक दिए थे।

वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को उठाकर उसका इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे सामान को खाने के बजाय संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाना जरूरी है।फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की चर्चा तेज है और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार है।

Share this story

Tags