1-2 सेकंड के शॉट पर लगा कॉपीराइट स्ट्राइक, YouTube ने हटाया निशु तिवारी का वायरल वीडियो!
सोशल मीडिया पर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाली मशहूर ब्लॉगर निशु तिवारी इन दिनों परेशान हैं। दरअसल, उनका वीडियो 'One Woman, Two Husbands' बीते दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन अब YouTube ने इस वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
यह है मशहूर ब्लॉगर निशू तिवारी, जिनकी "एक औरत के दो पति" वाली वीडियो कल बहुत वायरल हुई l
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) November 25, 2026
उस वीडियो को यूट्यूब ने हटा दिया गया है, जिसकी वजह से निशू बहुत उदास है,
निशू उदास होकर कह रही है, किसी ने एक से दो सेकंड के शॉट के लिए कॉपीराइट स्ट्राइक मारा है,
जिसकी वजह से यूट्यूब ने… pic.twitter.com/Heuxf4yCWM
निशु तिवारी का कहना है कि वीडियो में इस्तेमाल किए गए महज एक या दो सेकंड के शॉट को लेकर किसी ने कॉपीराइट स्ट्राइक जारी कर दी। इसी वजह से उनका वीडियो YouTube से हट गया। निशु ने इस कार्रवाई पर दुख जताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
जिस वीडियो को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था, उसके अचानक हटने से निशु काफी निराश नजर आईं। अब उनका यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

