ट्रंप की जीत का स्टीक अनुमान लगाने वाले 'चीन के नोस्त्रेदमस' ने की 5 नई भविष्यवाणियां, चेतावनी पढ़कर सहमे लोग
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'चीन के नोस्त्रेदमस' कहे जाने वाले जियांग ज्यूकिन (Jiang Xueqin) की नई भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। जियांग ने साल 2027 को लेकर ऐसी पांच चेतावनियां दी हैं, जिन्हें सुनकर कई लोग हैरान रह गए हैं। हालांकि, इन दावों की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें सिर्फ एक विश्लेषक की भविष्यवाणियों के तौर पर देखा जा रहा है।
जियांग उस समय चर्चा में आए थे, जब उनके समर्थकों ने दावा किया कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की 2024 चुनावी जीत और अमेरिका-ईरान तनाव जैसी घटनाओं का पहले अनुमान लगाया था। इसी वजह से इंटरनेट पर उन्हें "चीन का नोस्त्रेदमस" कहा जाने लगा।
जियांग की 5 बड़ी भविष्यवाणियां
1. अमेरिका-ईरान के बीच बड़ा सैन्य संघर्ष
जियांग का दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ सकता है और यह एक लंबे सैन्य संघर्ष का रूप ले सकता है। उनके अनुसार, यह स्थिति अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
2. अमेरिका में फिर शुरू हो सकता है सैन्य ड्राफ्ट
उनकी दूसरी भविष्यवाणी है कि युद्ध की स्थिति में अमेरिका में युवाओं की अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Draft) की व्यवस्था फिर से लागू हो सकती है।
3. इमिग्रेशन कार्रवाई और नेशनल गार्ड की भूमिका बढ़ेगी
जियांग का कहना है कि अमेरिका में इमिग्रेशन कानूनों को लागू करने वाली एजेंसियों की ताकत बढ़ सकती है और कई शहरों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ सकती है।
4. वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट
उन्होंने चेतावनी दी है कि बड़े भू-राजनीतिक संघर्षों का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। सप्लाई चेन, ऊर्जा कीमतों और बाजारों पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है।
5. अमेरिका में अंदरूनी अशांति बढ़ने का दावा
जियांग का कहना है कि 2027 तक अमेरिका में ऐसे हालात बन सकते हैं, जहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और सामाजिक तनाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने इसे पारंपरिक गृहयुद्ध नहीं बल्कि कम स्तर के आंतरिक संघर्ष जैसी स्थिति बताया है।
भविष्यवाणियां या सिर्फ अनुमान?
हालांकि जियांग के दावों ने इंटरनेट पर काफी चर्चा बटोरी है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य की राजनीतिक और आर्थिक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल होता है। किसी भी अनुमान को निश्चित भविष्य के रूप में नहीं देखा जा सकता।
फिलहाल, 'चीन के नोस्त्रेदमस' की ये भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी हुई हैं और लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या ये दावे सच साबित होंगे या सिर्फ एक अनुमान साबित होंगे।

