Samachar Nama
×

क्या पत्नी की नजदीकियां पति को बना सकती हैं उसका दीवाना? रिश्तों को लेकर वायरल हुई यह बात!

क्या पत्नी की नजदीकियां पति को बना सकती हैं उसका दीवाना? रिश्तों को लेकर वायरल हुई यह बात!

क्या शारीरिक संबंध किसी पति को अपनी पत्नी के करीब बनाए रखने का सबसे बड़ा जरिया हो सकते हैं? शादीशुदा जिंदगी और पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी सोच चर्चा में है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।इस विचार के मुताबिक, शारीरिक नजदीकियां पति-पत्नी के रिश्ते में अहम भूमिका निभाती हैं। जब कोई पुरुष अपनी पत्नी के साथ शारीरिक और भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करता है, तो समय के साथ दोनों के बीच अपनापन और आकर्षण बढ़ सकता है।


इस सोच में एक उदाहरण नशे की लत से भी दिया गया है। कहा गया है कि जिस तरह किसी चीज की आदत इंसान को उसकी ओर बार-बार खींचती है, उसी तरह शारीरिक सुख की आदत भी किसी व्यक्ति को अपने साथी के करीब ला सकती है।लेकिन कहानी का दूसरा पहलू भी है। परेशानी तब शुरू होती है, जब कोई महिला अपने पति के साथ शारीरिक संबंधों को प्यार और आपसी जुड़ाव के बजाय उसे नियंत्रित करने का हथियार बनाने लगती है। ऐसी स्थिति में रिश्ते में भरोसा कमजोर हो सकता है और दोनों के बीच भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है।

दरअसल, शादी केवल शारीरिक आकर्षण पर नहीं टिकी होती। इसमें प्यार, सम्मान, विश्वास, बातचीत और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना भी उतना ही जरूरी है। शारीरिक संबंध किसी रिश्ते को खूबसूरत बनाने का एक हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन किसी को अपने वश में रखने का साधन नहीं।

Share this story

Tags