लखनऊ का एक युवक दिल्ली घूमने आया था. यहां उसने लाल किले का दीदार किया और वापस घर लौटने से पहले उसके मन में एक ख्याल आया कि क्यों न दिल्ली के चोर बाजार से अपने लिए सस्ता iPhone खरीद लिया जाए. इसके बाद उसने एक टैक्सी किराए पर ली और चोर बाजार पहुंच गया.
Up लखनऊ का ये लड़का दिल्ली लाल किला घूमने गया था , घर आते वक्त सोचा कि अपने लिए दिल्ली चोर बाजार से iphone सस्ता मिलता है खरीद लूं।
— BHUMI (@Bhumika_2024) September 9, 2026
लड़का Taxi किराए कर दिल्ली चोर बाजार पहुंचा, वहां पर चारों तरफ से बहुत भीड़-भाड़, हर electric चीज, laptop iPhone, AC, पंखा सस्ते दामों में उपलब्ध।… pic.twitter.com/JxEdInFJg1
बाजार में काफी भीड़ थी. वहां इलेक्ट्रॉनिक सामान की भरमार देखकर युवक हैरान रह गया. लैपटॉप, iPhone, AC, पंखे समेत कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान बेहद कम कीमत में बिक रहे थे. इसी दौरान उसकी नजर एक दुकानदार के पास रखे सिल्वर कलर के iPhone 17 पर पड़ी.
दुकानदार ने फोन के साथ बिल भी दिखाया और दावा किया कि फोन पर करीब 80 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है. कम कीमत देखकर युवक ने ज्यादा जांच-पड़ताल नहीं की और ₹30,000 में iPhone खरीद लिया. फोन हाथ में आते ही उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
घर पहुंचने के बाद युवक ने नए फोन का बाकायदा पूजा-पाठ और आरती के साथ स्वागत किया. इसके बाद उसने फोन पर करीब एक घंटे तक Free Fire गेम खेला. इसी दौरान फोन का तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंच गया और अचानक iPhone बंद हो गया.
जब युवक ने फोन को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए. फोन की स्क्रीन का रंग हरा और पीला हो चुका था. तब उसे पता चला कि जिस iPhone को वह असली समझकर ₹30,000 में खरीदकर लाया था, वह नकली था.
सस्ते फोन के लालच में युवक को ₹30,000 का नुकसान हो गया. घटना के बाद उसने लोगों को सलाह दी कि केवल कम कीमत देखकर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने से बचना चाहिए. खरीदारी से पहले सामान की अच्छी तरह जांच, बिल और उसकी असलियत की पुष्टि जरूर करनी चाहिए.

