पार्सल डिलीवरी की जगह बुक कर दी पैसेंजर राइड, महिला की इस गलती का वीडियो वायरल!
सोशल मीडिया पर एक महिला और बाइक राइडर से जुड़ा मजेदार मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि महिला को अपना पार्सल कहीं भेजना था, लेकिन गलती से उसने पैसेंजर के लिए बाइक राइड बुक कर दी। जब राइडर उसके बताए पते पर पहुंचा तो महिला ने उसे पार्सल थमा दिया।
इन मैडम को अपना पार्सल भेजना था,लेकिन गलती से पैसेंजर के लिए राइड बुक कर देती है।
— Santoshi Pal (@Santoshi_P_) November 17, 2026
जब राइडर इनके पास आता है, तो मैडम पार्सल पकड़ा देती है। राइडर कहता है, राइड पर पार्सल नहीं जाता।
मैडम कहती है मुझे कहीं नहीं जाना है। 10 रुपए जायदा ले लो और ये पार्सल भेज दो।लेकिन...Real news pic.twitter.com/rLXTy3ImY4
राइडर ने पार्सल लेने से मना करते हुए कहा कि पैसेंजर राइड में सामान या पार्सल ले जाने की अनुमति नहीं है। इस पर महिला ने मजेदार जवाब दिया। उसने कहा कि उसे खुद कहीं नहीं जाना है, बस पार्सल पहुंचाना है। इसके लिए वह राइडर को 10 रुपये एक्स्ट्रा भी देने को तैयार है।
महिला की यह बात सुनकर पूरा मामला मजेदार बन गया। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, राइडर ने आखिरकार पार्सल पहुंचाया या नहीं, इसकी जानकारी पोस्ट में सामने नहीं आई है।

