Samachar Nama
×

 सबसे डरावनी जगह पर कैद हैं लाखों मुर्दों की हड्डियां, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

;;;;;;;;;;;;;;;;

हमारी पृथ्वी पर अनगिनत रहस्य छिपे हैं। मनुष्य इनमें से केवल कुछ को ही पूरी तरह समझ पाया है। आज हम आपको एक और ऐसे रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप यक़ीनन दंग रह जाएंगे। यह एक ऐसी जगह के बारे में है जहां हजार-दो हजार नहीं बल्कि कई लाख लोगों की हड्डियां कैद हैं। आपने कई बार सुना होगा कि लकड़ियों की कमी के कारण सैकड़ों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जब किसी देश में अधिक संख्या में मानव मृत्यु होने लगती है तो सामूहिक दाह संस्कार करना पड़ता है। कल्पना कीजिए, अगर आपको पता चले कि एक जगह ऐसी भी है जहां लाखों शव एक साथ दफनाए गए हैं और उन्हें दफनाए हुए सालों बीत चुके हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसी जगह है, जहां लाखों मृत लोगों की अस्थियां जमीन के अंदर सुरक्षित रखी गई हैं। इस रहस्यमयी जगह का नाम फ्रेंच कैटाकॉम्ब्स है।


यहां मृत लोगों की इतनी अधिक हड्डियां दफन हैं कि इसे कब्रों का तहखाना भी कहा जाता है। जब लोग इस जगह के बारे में सुनते हैं तो उन्हें बहुत आश्चर्य होता है, क्योंकि इस जगह पर 60 लाख मृत लोगों की हड्डियां और खोपड़ियां सजाई गई हैं। दरअसल, यहां हड्डियों की लंबी दीवारें बन गई हैं। यह जमीन से 20 मीटर गहरा है और इस तहखाने की लंबाई लगभग 200 मीटर है। कहा जाता है कि जगह की कमी के कारण वर्ष 1785 में कई शवों को एक गड्ढे में दफना दिया गया था।

कुछ समय बाद यह स्थान एक अजीब तहखाने में तब्दील हो गया। आपको बता दें कि वर्ष 2008 में इस तहखाने को आम आदमी के लिए खोल दिया गया था। तब से अब तक करोड़ों लोग यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं। लेकिन अधिकतर लोग इसे देखकर डर जाते हैं।

Share this story

Tags