इस लड़की के शरीर से एक्सरसाइज करते वक्त पसीने के जगह निकलता है खून, डॉक्टर भी हैं हैरान
लोग खुद को फिट रखने के लिए सुबह-शाम खूब पसीना बहाते हैं। जिससे उनके शरीर में चर्बी जमा न हो और उनका शरीर फिट रहे। आपने भी लोगों को व्यायाम करते समय पसीना बहाते देखा होगा। लेकिन इटली में एक ऐसी लड़की है जिसे व्यायाम करते समय पसीना नहीं बल्कि शरीर से खून निकलता है। यह पढ़कर आपको आश्चर्य हो सकता है लेकिन यह बिल्कुल सच है।
दरअसल, इटली में रहने वाली एक 21 वर्षीय लड़की एक अजीब बीमारी से पीड़ित है। जिनके शरीर से किसी भी प्रकार का शारीरिक परिश्रम करने पर पसीने की जगह खून निकलने लगता है। व्यायाम करते समय लड़की के सिर से लेकर हथेलियों तक खून बहने लगता है।
लड़की की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान है कि पसीने की जगह खून क्यों निकलने लगा। इसके बाद डॉक्टरों ने लड़की की जांच की। जिसमें पता चला कि लड़की को ब्लड स्वेटिंग नामक बीमारी है। आपको बता दें कि इस बीमारी में इंसान के शरीर से पसीने की जगह खून निकलता है। फिलहाल इस लड़की का इलाज इटली में चल रहा है। इसके अलावा, डॉक्टर उसके रक्तचाप को नियंत्रित करके रक्त स्वेदन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।