Samachar Nama
×

प्रोटीन पाउडर पर बड़ा खुलासा, हेल्थ एक्सपर्ट्स की चेतावनी से मचा हड़कंप

प्रोटीन पाउडर पर बड़ा खुलासा, हेल्थ एक्सपर्ट्स की चेतावनी से मचा हड़कंप

फिटनेस और मसल्स बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोटीन पाउडर्स को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और एक हालिया इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई लोकप्रिय प्रोटीन पाउडर ब्रांड्स में हानिकारक मेटल्स (धातु तत्व) पाए गए हैं, जो लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करने वाले लाखों लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा सकता है। जांच में यह सामने आया है कि कुछ पाउडर्स में भारी धातुओं के अंश मौजूद थे, जो सीधे तौर पर पेट और शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित कर सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह के लगातार टीन सप्लीमेंट्स का सेवन करना जोखिम भरा हो सकता है। खासकर वे लोग जो जिम और बॉडी बिल्डिंग के लिए इनका अधिक उपयोग करते हैं, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।इस खुलासे के बाद फिटनेस इंडस्ट्री में हलचल मच गई है और लोग अब प्रोटीन पाउडर की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

हालांकि अभी तक संबंधित ब्रांड्स की ओर से इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे किसी भी सप्लीमेंट का उपयोग करने से पहले उसकी जांच और प्रमाणिकता जरूर परखें।फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और फिटनेस कम्युनिटी में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share this story

Tags