थर्मल पावर प्लांट में घुसा भालू, एक घंटे तक मचाया भौकाल, जान बचाते रहे कर्मचारी, देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर रोजाना कोई ना कोई वीडियो लोगों के बीच धमाल मचाते रहता है। इन वीडियो में इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हाहाकार मचा दिया है। क्योंकि, एक थर्मल पावर प्लांट में जंगली भालू (Bear Video) घुस गया और एक घंटे तक जमकर तांडव मचाया। इतना ही नहीं इस दौरान काफी अफरा-तफरी भी मची और कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाए। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हैरान है।
ज कल कई जंगली जानवर रिहायशी इलाके में घुस जा रहे हैं और जमकर तांडव मचा रहे हैं। कई बार तो ऐसे नजारे भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ताजा मामला सानने आया है कोटा से, जहां के थर्मल पावर प्लांट परिसर में पिछले कुछ दिनों से जानवरों की गतिविधियां काफी बढ़ गई है। एक बार फिर एक भालू ने यहां हाहाकार मचाया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्लांट की यूनिट-6 में एक जंगली भालू घुस गया। भालू को देखते ही कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। करीब एक घंटे तक भालू ने प्लांट में तांडव मचाया। इस दौरान कर्मचारी किसी तरह इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाते रहे। देखें वीडियो...
दहशत में कर्मचारी
राजस्थान विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि थर्मल प्लांट परिसर में आए दिन जंगली जानवरों का मूवमेंट देखा जा रहा है, जिसकी सूचना समय-समय पर वन विभाग और थर्मल प्रशासन को दी जाती रही है। संघ के अध्यक्ष राम सिंह शेखावत ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले यूनिट नंबर-3 और 4 के पास पैंथर भी देखा गया था। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शेखावत ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए रात के समय ड्यूटी में आने-जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए और हर यूनिट के मेन गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं।

