Samachar Nama
×

‘राधे-राधे’ सुनते ही डॉगी बजाने लगा ताली! Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
 

‘राधे-राधे’ सुनते ही डॉगी बजाने लगा ताली! Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

इंटरनेट पर कब, कौन और क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस पर पहली नज़र में यकीन करना मुश्किल है। इस वायरल क्लिप में एक कुत्ता बैठा है और "राधे-राधे" सुनते ही ताली बजाने लगता है। यह अद्भुत दृश्य इंटरनेट यूजर्स को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोग "राधे-राधे" कहते सुनाई दे रहे हैं और हैरानी की बात यह है कि वहाँ बैठा कुत्ता तुरंत अपने अगले पैर उठाकर इंसानों की तरह ताली बजाने लगता है।

कुछ ही सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @evyaanb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 11 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और 1 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

View this post on Instagram

A post shared by TinyTales (@evyaanb)

हालांकि यह वीडियो पिछले साल जनवरी में शेयर किया गया था, लेकिन यह एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लोग इस अद्भुत वीडियो को देखकर दंग रह गए हैं और इस पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

एक यूज़र ने दावा किया कि यह भक्त कुत्ता हर रोज़ सभी देवी-देवताओं की आरती के दौरान मंदिर की सीढ़ियों पर मौजूद रहता है। एक और ने कहा कि जानवर भी राधा रानी की भक्ति में लीन रहते हैं। कई लोगों ने "राधे-राधे" और दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किए।

Share this story

Tags