Samachar Nama
×

'क्या तुम वर्जिन हो?' Elli AvrRam से शख्स ने पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने बताया डरावना अनुभव

'क्या तुम वर्जिन हो?' Elli AvrRam से शख्स ने पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने बताया डरावना अनुभव

बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिनके बारे में आमतौर पर कम ही बात होती है। फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाले कई कलाकारों को काम के सिलसिले में असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। अब अभिनेत्री एली अवराम (Elli AvrRam) का एक पुराना खुलासा फिर चर्चा में है। अभिनेत्री ने बताया था कि बॉलीवुड से जुड़े एक शख्स ने प्रोफेशनल मीटिंग के दौरान उनसे अचानक उनकी वर्जिनिटी को लेकर बेहद निजी सवाल पूछ लिया था।


 


मीटिंग में अचानक पूछ लिया था निजी सवाल

एली अवराम ने दिसंबर 2022 में Hauterrfly के शो 'The Male Feminist' में सिद्धार्थ आलमबायन के साथ बातचीत के दौरान अपने शुरुआती करियर का अनुभव साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक बार वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति से काम के सिलसिले में मिलने गई थीं। बातचीत के दौरान उस शख्स ने अचानक उनसे पूछा कि क्या वह वर्जिन हैं?

एली ने जवाब दिया कि वह वर्जिन नहीं हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, इसके बाद उस व्यक्ति ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर वह पहले ऐसा कर चुकी हैं, तो किसी के साथ संबंध बनाने में उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विदेशी होने को लेकर भी की गई टिप्पणी

एली ने बताया कि उस व्यक्ति की बात सुनकर वह हैरान रह गई थीं। जब उन्होंने उससे पूछा कि आखिर वह कहना क्या चाहता है, तो उसने विदेशी लड़कियों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। अभिनेत्री ने कहा कि उस बातचीत से उन्हें बेहद अपमानित महसूस हुआ।

उन्होंने अपने अनुभव को इंडस्ट्री में बिताए करीब 10 सालों के सबसे अपमानजनक अनुभवों में से एक बताया था।

कास्टिंग काउच के इशारों का भी किया था जिक्र

इसी इंटरव्यू में एली अवराम ने बताया था कि करियर के शुरुआती दिनों में कुछ फिल्ममेकर्स के साथ मीटिंग के दौरान उन्हें अजीबोगरीब हाथों के इशारे भी देखने पड़े थे। शुरुआत में उन्हें उन इशारों का मतलब समझ नहीं आया, लेकिन बाद में एक दोस्त ने बताया कि उनका इस्तेमाल गलत तरह के प्रस्ताव देने के लिए किया जाता था।

Share this story

Tags