अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, VIDEO सामने आते ही मचा बवाल! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अंजलि अरोड़ा एक नए ‘रामायण’ सीरियल में माता सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। जैसे ही उनके इस रोल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, लोगों के बीच इसे लेकर बहस शुरू हो गई।
कच्चा बादाम वाली अंजलि अरोड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है
— Sonu Choudhary (@Sonu_Choudhary4) October 1, 2026
अंजलि अरोड़ा हमेशा से ही अपने कांड की वजह से ही चर्चा में आती है
लेकिन इस बार रामायण में निभा रहे सीता के किरदार की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है।
रामायण का एक नया सीरियल रिलीज हुआ है जिसमें अंजलि अरोड़ा… pic.twitter.com/gmYTsIUnVN

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अंजलि का अब तक का पब्लिक इमेज माता सीता के पारंपरिक किरदार की उनकी कल्पना से मेल नहीं खाता। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि किसी कलाकार को सिर्फ उसके पुराने सोशल मीडिया कंटेंट या पब्लिक इमेज के आधार पर किसी पौराणिक किरदार के लिए आंकना सही नहीं है।
माता सीता के किरदार को लेकर दर्शकों की अपनी-अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक अपेक्षाएं हैं, इसलिए अंजलि के चयन पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।अब सवाल यही है कि क्या किसी कलाकार की पुरानी छवि उसके नए किरदार से अलग हो सकती है, या दर्शक उसे उसी नजर से देखते रहेंगे?