अजब प्रेम की गजब कहानी! आखिर क्यों शादी के 17 दिन बाद पति ने पत्नी को उसके प्रेमी को सौंपा, वजह कर देगी हैरान
रांची से प्यार का एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शादी के 17 दिन बाद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया। दरअसल, शादी के 17 दिन बाद ही दुल्हन अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास भाग गई। जब पति को इसकी भनक लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
लड़के वालों ने दुल्हन के परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शक के आधार पर दुल्हन के प्रेमी के घर पर छापा मारा गया तो लड़की वहां मिल गई। इसके बाद लोगों ने सामाजिक रीति-रिवाजों का हवाला देकर दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही। जब पति ने दुल्हन की जिद देखी तो उसे सहमति दे दी और उसे उसके प्रेमी को सौंप दिया।
इसके लिए थाने में सहमति भी बन गई। मामला झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर का है। यहां रहने वाली एक युवती की शादी चिपरा गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी। हालांकि, दुल्हन शादी के बाद से ही अपने पति से अलग रहती थी और शादी के 17वें दिन वह अपने पति के घर से भाग गई।
इसके बाद पति को पता चला कि उसका शादी से पहले ही किसी लड़के से अफेयर था। लड़की की माँ को इसकी जानकारी थी। इसके बावजूद युवती की शादी दूसरे युवक से करा दी गई। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी और फिर एक दिन मौका पाकर उसके साथ भाग गई।
दुल्हन के फरार हो जाने के बाद दोनों परिवारों ने फैसला किया कि उसे उसके प्रेमी के साथ रहने दिया जाए। दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ रातू प्रखंड पुलिस मुख्यालय बुलाया गया। वहां एक समझौता पत्र तैयार किया गया। इसमें लिखा था कि पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की सहमति दे दी है। प्रेमी ने भी समझौते पर हस्ताक्षर कर कहा कि वह हर हाल में अपना प्यार निभाएगा।