महिला ने इंसानी चर्बी का किया इस्तेमाल बॉर्बी डॉल जैसी सुंदर दिखने के लिए, किए इतने पैसे खर्च...

इस दुनिया में लाखों महिलाएं होंगी जो सुंदर दिखना पसंद करती हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार सुंदर दिखने पर पैसा खर्च करती हैं। इसके लिए कुछ महिलाएं महंगे मेकअप किट खरीदती हैं तो कुछ महिलाएं महंगे कपड़े खरीदती हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने के लिए कुछ ऊंची-नीची चीजें कर बैठती हैं और उनकी यह सनक उन्हें किसी भी हद तक जाने पर मजबूर कर देती है।
दरअसल, अमेरिका की एक महिला ने खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में हम और एक सामान्य इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। जी हां, 47 वर्षीय मार्सेला इग्लेसियस खुद बार्बी डॉल जैसी खूबसूरत लड़की बनना चाहती थीं और जवान दिखना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने दूसरे व्यक्ति की चर्बी अपने चेहरे पर लगवा ली। इसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जिसमें लाखों रुपए खर्च हो गए।
कुछ दिन पहले भी मार्सेला काफी चर्चा में थीं। जवान दिखने के लिए उन्होंने अपने 23 वर्षीय बेटे रोड्रिगो का खून अपने शरीर में इंजेक्ट करवा लिया। लेकिन अब तो वह हद ही कर गए हैं, उन्होंने दूसरे व्यक्ति की चर्बी को अपने चेहरे और शरीर में इंजेक्ट कर लिया है। मार्सेला स्वयं को मानव बार्बी मानती है। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
उनका कहना है कि इस नए उपचार से व्यक्ति अपनी प्राकृतिक चर्बी वापस पा सकता है और युवा दिख सकता है। मार्सेला ने बताया कि उन्होंने अपने कॉस्मेटिक उपचार पर 95 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने हाथ, पैर और चेहरे पर अधिक चमक लाने के लिए मानव वसा का इंजेक्शन लिया है। उनके अनुसार, इन उपचारों का असर उनके शरीर पर दिख रहा है और वह पहले से ज्यादा जवान दिखने लगी हैं।