Samachar Nama
×

6-7 साल तक एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने के बाद बदला धर्म, जापानी एक्ट्रेस का बड़ा बयान! देखें वीडियो 

6-7 साल तक एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने के बाद बदला धर्म, जापानी एक्ट्रेस का बड़ा बयान! देखें वीडियो 

जापान की एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी एक अभिनेत्री को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि अभिनेत्री काए असाकुरा ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर नुराय इस्तिकबाल रख लिया है। उनके कथित फैसले को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है।


वायरल पोस्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ने एडल्ट इंडस्ट्री में करीब 6 से 7 साल तक काम करने के बाद इस्लाम अपनाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि एक तीन घंटे के सेमिनार में शामिल होने के बाद उनकी धार्मिक मान्यताओं को लेकर रुचि बढ़ी। इसके बाद उन्होंने कुरान खरीदी और उसे पढ़ना शुरू किया।

पोस्ट में अभिनेत्री के हवाले से कहा गया है कि कुरान पढ़ने के बाद उनकी जिंदगी को देखने का नजरिया बदल गया। उन्होंने अपने पुराने जीवन को लेकर भी एक अहम बात कही। उनका कहना है कि उन्हें अपने अतीत का पछतावा नहीं है।इस कथित बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे उनकी निजी आस्था और जिंदगी का फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस कहानी की सच्चाई जानना चाहते हैं

Share this story

Tags