Chamtkar Ko Namshkar : इस शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद दूध का रंग हो जाता है नीला, कोई नहीं जान पाया इसका रहस्य

आप भी शिवलिंग पर दूध चढ़ाते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा शिवलिंग भी है जिस पर दूध चढ़ाने से उसका रंग बदल जाता है।ऐसा ही एक मंदिर केरल में स्थित है। जिनके चमत्कारों की चर्चा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होती है। यह मंदिर तमिलनाडु के कीजापेरुमपालम गांव में स्थित है। नागनाथस्वामी मंदिर को केति स्थल के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर कावेरी नदी के तट पर स्थित है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जब भक्त मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं तो उसका रंग तुरंत नीला हो जाता है।
सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि आज तक इसके बारे में किसी को पता नहीं चल पाया। लोगों को समझ में नहीं आता कि ऐसा क्यों होता है। हालाँकि, यह हमेशा दिखाई नहीं देता। ऐसा माना जाता है कि जो लोग केतु ग्रह के दोष से पीड़ित होते हैं, उनके द्वारा चढ़ाया जाने वाला दूध नीले रंग का होता है। बाद में यह रंग पुनः सफेद हो जाता है।
वैज्ञानिक भी आज तक यह नहीं जान पाए हैं कि दूध का रंग नीला क्यों हो जाता है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि वैज्ञानिक भी यह नहीं जान पाए हैं कि यह दोबारा सफेद कैसे हो जाता है। इस मंदिर में दूध चढ़ाने के बाद उसका रंग बदल जाना लोग चमत्कार कहते हैं। लोग दूर-दूर से मंदिर दर्शन के लिए आते हैं।
इस मंदिर के साथ एक मान्यता भी जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि एक बार केतु ने महान ऋषि के श्राप से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की पूजा की थी। इसके बाद भगवान शिव ने केतु की तपस्या से प्रसन्न होकर शिवरात्रि के दिन केतु को श्राप से मुक्त कर दिया। तभी से केतु को समर्पित यह मंदिर भगवान शिव को भी समर्पित माना जाता है।