आखिर क्यों 800 साल पुरानी इस मस्जिद को कहते हैं 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा'? वीडियो में जानें इसका रोचक इतिहास

राजस्थान न्यूज डेस्क !!! राजस्थान न केवल राजपूत वास्तुकला और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इसमें मुगल काल की कई संरचनायें और मस्जिदे भी हैं जो उस काल की वास्तुकला और मुगल प्रभाव को प्रदर्शित करती है। राजस्थान विश्वभर में अपने किलों, महलों और पर्यटक स्थलों के साथ-साथ अपनी धर्म निरपेक्षता के चलते कई मंदिर, मस्जिद, दरगाह, गुरुद्वारों और चर्चों के लिए भी विख्यात है।
राजस्थान में कई मस्जिदें और दरगाहें हैं जिनकी विश्वस्तर पर काफी मान्यता है। ये मस्जिदें और दरगाहें मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्म के लोगों के लिए भी धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। राजस्थान की धर्म निरपेक्षता का जीवंत प्रमाण देते हमारे अजमेर शरीफ और राजस्थान के प्रमुख गुरुद्वारों के वीडियो को इतना प्यार देने के लिए आप सभी दर्शकों का बहुत-बहुत आभार, अगर आपने अब तक इन वीडियोज़ को नहीं देखा है तो आपको इनका लिंक वीडियो के डिस्क्रिप्शन में मिल जायेगा। मुस्लिम समुदाय में काफी मान्यता रखने वाली कई ऐसी दरगाह और मस्जिदें हैं जिनके आस-पास एक बड़ी मुस्लिम आबादी निवास करती है। इन जगहों पर इबादत के लिए राजस्थान और भारत के साथ-साथ देश-विदेश से मुस्लिम और अन्य धर्म के श्रद्धालु आते हैं। राजस्थान की कई दरगाह और मस्जिदें ऐसी हैं जो इस्लामी और राजपूती वास्तुकला शैली का अभूतपूर्व प्रदर्शन करती हैं, जिसके चलते ये मुस्लिम तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों और कला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। तो आईये आज हम आपको लेकर चलें राजस्थान की 5 खूबसूरत और मशहूर मस्जिदों एवं दरगाहों की सैर पर
अक बरी मस्जिद अजमेर:
अक बरी मस्जिद अजमेर में शाहजहानी गेट और बुलंद दरवाजे के बीच में एंडर कोटे रोड पर स्थित राजस्थान की प्रसिद्ध मस्जिद है। बादशाह अकबर ने इस मस्जिद का निर्माण सन चौदह सौ पचपन में मन्नत पूरी होने की खुशी में करवाया था। लाल सैंडस्टोन में निर्मित अक बरी मस्जिद को सफेद और हरे रंग के पत्थर से सजाया गया है जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाने का कार्य करते है। इस मस्जिद के चारों ओर लम्बे-लम्बे प्रवेश द्वार हैं, जो इसकी सुंदरता को कई अधिक गुना तक बढ़ा देते हैं। राजस्थान के प्रमुख मस्जिदे में शामिल अक बरी मस्जिद मुस्लिम तीर्थ स्थल होने के साथ साथ कुरानिक शैक्षणिक संस्थान भी है जिसमे मुस्लिम बच्चो को इस्लामी शिक्षा प्रदान की जाती है।