800 साल बाद अचानक दुनिया के सामने आया ऐसा खौफनाक राज, जिसे जानकर वैज्ञानिक भी रह गए दंग

सैकड़ों साल पुराने रहस्य आज भी मनुष्य के सामने आते रहते हैं, ये ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में मनुष्य वर्तमान में कल्पना भी नहीं कर सकता। जब भी ये रहस्य उजागर होते हैं तो हर कोई दंग रह जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पेरू से संबंधित है। जहां करीब 800 साल बाद जमीन के अंदर एक ऐसा रहस्य मिला, जिसे जानकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। आपको बता दें कि सैकड़ों साल पहले के इन रहस्यों को दुनिया के सामने लाना कोई आसान काम नहीं है। जिसके लिए कड़ी मेहनत और शोध की आवश्यकता है।
पेरू के वैज्ञानिकों ने भी इसी तरह का शोध किया और एक ऐसे रहस्य से पर्दा उठाया जिसके बारे में मनुष्य सैकड़ों वर्षों से जानना चाहता था। दरअसल, पेरू में भूगर्भशास्त्रियों की एक टीम को मध्य तट पर करीब आठ सौ साल पुरानी एक ममी मिली है। पुरातत्वविदों ने इस ममी के बारे में आश्चर्यजनक जानकारी दी है। पुरातत्वविदों के अनुसार यह ममी सैकड़ों वर्षों से जमीन के नीचे एक कब्र में दबी हुई थी। इस ममी को इतने अजीब तरीके से दफनाया गया था कि पुरातत्वविद भी इसे देखकर हैरान रह गए।
विशेषज्ञों के अनुसार यह ममी लगभग 800 वर्ष पहले पेरू के मध्य तट पर मिली थी। यह ममी एक मृत व्यक्ति की है जिसे ममी बनाकर दफना दिया गया था। इसके अलावा, उनके शरीर को विशेष कपड़ों से लपेटा और बांधा गया था। उसके हाथ रस्सी से बंधे थे और उसका मुंह बंद था। इतना ही नहीं, उसके पैर भी बांध दिए गए। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बांधकर बैठा दिया गया हो और दफना दिया गया हो।
ममी की खुदाई में शामिल पुरातत्ववेत्ता पीटर वान दलेन लूना का कहना है कि अब तक ममी के लिंग की पहचान नहीं हो पाई है कि वह पुरुष है या महिला, लेकिन इसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को इस ममी के साथ कई प्रकार की वस्तुएं मिली हैं। इसमें बर्तनों से लेकर सड़ी-गली सब्जियां तक सब कुछ शामिल है। इसके अलावा ममी के साथ पत्थर के औजार भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि गड्ढे से जो ममी निकाली गई है, वह हाई इंडियन क्षेत्र की निवासी रही होगी।
जानकारी के अनुसार, यह ममी पेरू की राजधानी लीमा के बाहरी इलाके में स्थित एक भूमिगत मकबरे के अंदर मिली है। फिलहाल ममी के साथ मिली वस्तुओं के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। शोधकर्ता अब कब्र और ममी का अध्ययन कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि इस ममी का कब्र से क्या संबंध है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या उनका अंतिम संस्कार यहीं किया गया था या फिर बाद में इस ममी को यहां रखा गया था।