Samachar Nama
×

एसी और सीसीटीवी पर लगे ताले, ये हैं बिहार वाले, वीडियो देख घूम जाएगा आपका भी माथा
 

एसी और सीसीटीवी पर लगे ताले, ये हैं बिहार वाले, वीडियो देख घूम जाएगा आपका भी माथा

बिहार का जब भी ज़िक्र होता है, तो एक ही तस्वीर दिमाग में आती है: धोती-कुर्ता पहने लोग, पान खाते और मौज-मस्ती करते लोग। लेकिन बिहार इन सबसे बहुत परे है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार का एक ATM रूम दिखाया गया है। इस ATM रूम को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह एक ATM रूम है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि सिक्योरिटी को भी सिक्योरिटी की ज़रूरत होती है। वीडियो देखें और आप खुद समझ जाएंगे।

बिहार के ATM में बंद मिला AC और CCTV

View this post on Instagram

A post shared by Sk_bihari (@bihari_018_)


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिखाया गया ATM रूम बिहार के किसी शहर का है। इस ATM रूम के अंदर एक ATM मशीन रखी गई है। हालांकि, जैसे ही कैमरा ऊपर की तरफ जाता है, पूरा सीन बदल जाता है। आप देखेंगे कि ATM में लगे AC को लोहे की जाली से ढका गया है और उस पर एक मोटा ताला लगा हुआ है।

हैरानी यहीं खत्म नहीं होती। जैसे ही कैमरे का एंगल बदलता है, एक CCTV कैमरा नजर आता है। इस CCTV कैमरे के साथ AC जैसा बर्ताव किया गया है। इसका मतलब है कि बिहार में CCTV कैमरे भी असुरक्षित हैं; अधिकारियों ने उन्हें लोहे की जाली से ढक दिया है और उन पर ताला लगा दिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।

Share this story

Tags