Samachar Nama
×

पति को छोड़कर जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी महिला, फिर उसी ने दे दिया धोखा!

पति को छोड़कर जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी महिला, फिर उसी ने दे दिया धोखा!

एक लड़की की शादी एक अच्छे और वेल-सेटल्ड लड़के से होती है। शादी से पहले लड़की किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन बेहतर रिश्ता मिलने के बाद उसने अपना पुराना रिश्ता खत्म कर दिया और शादी कर ली।शादी के करीब एक साल बाद उसे लगने लगा कि उसकी मैरिड लाइफ में पहले जैसी एक्साइटमेंट नहीं है। उसका कहना था कि पति उसे डेट पर नहीं ले जाते और धीरे-धीरे उनका रिश्ता सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी की एक रूटीन बनकर रह गया।


इसी बीच लड़की ने जिम जाना शुरू किया। जिम में उसकी मुलाकात एक ट्रेनर से हुई और दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। बातचीत से शुरू हुआ सिलसिला जल्द ही भावनात्मक रिश्ते में बदल गया।एक दिन दोनों साथ में होटल गए। लड़की को लगा कि जिस एक्साइटमेंट और रोमांस की कमी उसे अपनी शादीशुदा जिंदगी में महसूस हो रही थी, वो उसे इस नए रिश्ते में मिल रही है।

इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और वे हफ्ते में कई बार मिलने लगे। लड़की को लगने लगा था कि उसे अपना सच्चा प्यार मिल गया है।लेकिन फिर एक दिन अचानक ऐसा खुलासा हुआ जिसने उसकी पूरी कहानी पलट दी।जिस शख्स के लिए उसने अपने पति और शादीशुदा जिंदगी को दांव पर लगाया था, उसी से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई सामने आई जिसे जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Share this story

Tags