Samachar Nama
×

एडवेंचर की चाहत में यूक्रेन से भारत आई महिला, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने क्या कराया जो रो पड़ी विदेशी हसीना?

एडवेंचर की चाहत में यूक्रेन से भारत आई महिला, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने क्या कराया जो रो पड़ी विदेशी हसीना?

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर इम्मी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में इम्मी अपनी यूक्रेनी गर्लफ्रेंड को कोलंबस झूले की सैर कराते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर लिखा है, ‘2 दिन से लड़ रही थी, आज इंडियन एडवेंचर का एक्सपीरियंस करवा दिया.’

कोलंबस झूले पर बैठते ही डर गईं गर्लफ्रेंड

31 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत एक मेले से होती है. इम्मी अपनी गर्लफ्रेंड को कोलंबस झूले में बैठाते हैं. राइड शुरू होने से पहले वह उन्हें एक टी-शर्ट की मदद से सीट से बांध देते हैं. इसके बाद खुद भी उनके पास बैठ जाते हैं.

जैसे ही झूला ऊपर-नीचे घूमना शुरू करता है, उनकी गर्लफ्रेंड डर के मारे चीखने लगती हैं. कभी वह अपनी आंखें बंद करती नजर आती हैं तो कभी उनके चेहरे पर डर और हैरानी के अलग-अलग रिएक्शन दिखाई देते हैं. इम्मी इस पूरे मजेदार पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं.

‘कर्मा’ गाने ने वीडियो को बनाया और मजेदार

वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा उसके बैकग्राउंड म्यूजिक की हो रही है. इम्मी ने इसमें फिल्म ‘कांतारा’ का ‘कर्मा’ गाना लगाया है. वीडियो के कैप्शन, गर्लफ्रेंड के रिएक्शन और गाने के कॉम्बिनेशन ने इसे और मजेदार बना दिया.

वीडियो को अब तक करीब 5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा कि यह तो बहुत अच्छा एक्सपीरियंस हो गया. दूसरे यूजर ने गर्लफ्रेंड के लिए इसे ‘दिल छू लेने वाला अनुभव’ बताया.

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई, इस म्यूजिक में तो हर वीडियो गलत लगता है.’ वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा, ‘ये म्यूजिक क्यों लगाया भाई? मुझे लगा कुछ गलत हो गया.’

कुल मिलाकर, इम्मी का यह वीडियो अपने मजेदार रिएक्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Share this story

Tags