Samachar Nama
×

सड़क किनारे कपल का वीडियो वायरल, पास बैठे लड़कों ने शर्म से फेर लिया मुंह

सड़क किनारे कपल का वीडियो वायरल, पास बैठे लड़कों ने शर्म से फेर लिया मुंह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे एक कपल आपस में बेहद करीब नजर आ रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं।वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पास में बाइक पर बैठे तीन लड़कों ने जब कपल को इस तरह देखा तो उन्होंने असहज होकर अपना मुंह दूसरी तरफ कर लिया। वहीं, कपल अपनी हरकतों में व्यस्त नजर आया।



वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की निजी हरकतों को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए। हालांकि, वीडियो कहां का है और कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इसे लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Share this story

Tags