Samachar Nama
×

दुनिया का अनोखा स्थान जहां जिंदा लोग करते हैं आत्माओं से संवाद, रहस्य जानकार आपकी भी उड़ जाएगी रातों की नींद 

दुनिया का अनोखा स्थान जहां जिंदा लोग करते हैं आत्माओं से संवाद, रहस्य जानकार आपकी भी उड़ जाएगी रातों की नींद 

आज की दुनिया में, अगर कोई आत्माओं से बात करने का दावा करे, तो क्या आप उस पर विश्वास करेंगे? बिल्कुल नहीं, क्योंकि अंधविश्वास इतना फैल गया है कि सच पर भी विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताएंगे, जहाँ सिर्फ़ एक या दो लोग नहीं, बल्कि आधी आबादी आत्माओं से बात करने का दावा करती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स का कैसडागा शहर दुनिया के सबसे अजीब शहरों में से एक है। इस शहर को "साइकि कैपिटल" के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यहाँ रहने वाले ज़्यादातर लोग साइकिक हैं और मरे हुए लोगों या आत्माओं से बात करने का दावा करते हैं। इस शहर की स्थापना 1875 में न्यूयॉर्क के एक आध्यात्मिक नेता जॉर्ज कोल्बी ने की थी। शुरुआत में यहाँ बहुत कम लोग थे, लेकिन धीरे-धीरे दूसरे शहरों से लोग यहाँ आकर बसने लगे और वे भी आध्यात्मिक नेता बन गए।

फिलहाल, यहाँ दर्जनों आध्यात्मिक नेता हैं जो आत्माओं से बात करने का दावा करते हैं। वे कहते हैं कि उनके पास एक ऐसी शक्ति है जिससे वे मीडियमशिप या दूसरे तरीकों से मरे हुए लोगों की आत्माओं से संपर्क कर सकते हैं। कहा जाता है कि हर साल हज़ारों लोग बुरी आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए यहाँ आते हैं। यह शहर की इकॉनमी का भी एक बड़ा आधार है। यहाँ के आध्यात्मिक नेता टैरो कार्ड और हथेलियाँ पढ़कर आत्माओं से बात करने का दावा करते हैं।

Share this story

Tags