धरती का एक ऐसा हिस्सा, जहां 4000 साल से बिना बुझे जल रही है आग, वैज्ञानिक भी है हैरान

पृथ्वी में आज भी ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जो अपने रहस्यमयी चीजों को लेकर काफी ज्यादा चर्चित रहती हैं। जिनके बारे में सुनकर या उन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां पिछले चार हजार साल से लगातार आग जल रही है। यह आग ऐसी है कि इतनी सदियां बीत जाने के बाद भी न तो आंधी तूफान और न ही बारिश व बर्फबारी इस आग को बुझा पा रही है।
एक पहाड़ी पर जल रही इस आग को स्थानीय भाषा में यानर डाग कहा जाता है। हिंदी में जिसका मतलब जलती हुई पहाड़ी होता है। यह भी पढ़े -बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाना है मना!, जबरदस्ती प्रवेश करने पर हो सकती है सजा, जानें वजह इस देश में मौजूद है यह अनोखी जगह यह अनोखी जगह एशियाई देश अजरबैजान अबशेरोन प्रायद्वीप की पहाड़ी पर स्थित है।
इस आग को देखने के लिए दुनिया भर से हर साल लाखों लोग आते हैं। हजारों साल से यहां आग जलते रहने का कारण जमीन की सतह से गैस का लीक होना है। दरअसल, अजरबैजान में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक गैस के भंडार हैं। यह बर्षों पुरानी आग उसका ही एक दुष्प्रभाव है। होता यह है कि कभी कभी गैस लीक होने के चलते उसमें आग लग जाती है और इस देश में ऐसा कई जगह होता है। यह भी पढ़े -दुनिया का एक ऐसा अजोबीगरीब गांव जहां इंसानों से ज्यादा रहते हैं पुतले, दिलचस्प है वजह यही कारण है कि अजरबैजान को लैंड ऑफ फायर यानी आग की धरती कहा जाता है।
यहां कई जगह पर ऐसी आग जलती है जो गैस लीक होना बंद होने के साथ बुझ जाती है। लेकिन यानर डाग की आग के साथ ऐसा नहीं है। यहां लगातार गैस का रिसाव हो रहा है जिसके चलते बीते कई सालों से यहां आग जल रही है। इस नजारे को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। इस आग की खोज 13 शताब्दी में सिद्ध वेनिस के खोजकर्ता मार्को पोलो ने की थी। दरअसल वो विदेश यात्रा के दौरान अजरबैजान के इस अनोखे स्थान से होकर गुजरे थे।