Samachar Nama
×

9000 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिरा शख्स, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, बच गया जिंदा

s

कई बार लोगों को ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोचिए अगर कोई 9000 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर जाए और इसके बाद भी वह जिंदा बच जाए तो आप इसे ईश्वर का चमत्कार ही कहेंगे। ऐसा ही एक भयानक हादसा 57 साल के रिटायर्ड-टेररिज्म पुलिस अधिकारी स्टीव बार्नेट के साथ हुआ। स्टीव एक बार 9 हजार फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिरने लगे लेकिन लेकिन एक चमत्कार ने उन्हें जिंदा बचा लिया। उन्होंने अपने इस दिल दहला देने वाले अनुभव को शेयर किया।

9 हजार फीट की ऊंचाई से कर रहे थे पैराग्लाइडिंग:
स्टीव बार्नेट ने बताया कि एक दिन जब वो 9 हजार फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग कर रहे थे, तभी उनका पैराग्लाइडर फ्रेंच आल्प्स में एक तूफानी बादल में फंस गया। बारिश की वजह से उनका ग्लाइडर भीग गया, जिसके बाद वह नीचे गिरने लगे। स्टीव ने उस भयावह पल को याद करते हुए कहा, “मैंने देखा कि एक बड़ा बादल मेरी ओर बढ़ रहा था। अचानक मेरे ग्लाइडर की सतह पर बारिश की बूंदों की आवाज आने लगी और फिर बारिश तेज हो गई। इसके बाद मुझे तेज झटके, फटने और लहराने जैसी आवाजें सुनाई दीं. मेरा ग्लाइडर पानी के वजन से बर्बाद हो गया।”

ऐसे बची जान:
जब स्टीव 9 हजार फीट से नीचे गिर रहे थे तो 30 फीट ऊंचे पेड़ आ गए, जिसपर फंसते हुए नीचे गिरने के कारण वो जिंदा बच गए। ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। इस दुर्घटना में उनकी पेल्विस की हड्डी टूट गई, लेकिन उनकी जान बच गई। स्टीव ने आगे बताया कि जैसे ही ग्लाइडर ने काम करना बंद किया, उन्होंने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर हो गई। वह पेड़ों के बीच से होते हुए 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जमीन पर जा गिरे। स्टीव ने बताया, “जमीन पर गिरने के बाद वह उछले और लुढ़क गए। ऐसा लगा जैसे किसी ने बहुत जोर से लात मारी हो।

नहीं हारी हिम्मत:
इस भयानक हादसे के बावजूद स्टीव ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तुरंत अपने साथी पैराग्लाइडर 47 साल के मैट रोच को मदद के लिए कॉल किया। उस समय मैट भी हवा में उड़ान भर रहे थे। मैट ने स्टीव के लोकेशन को ट्रैक किया और तुरंत एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर को सूचना दी। रेस्क्यू हेलिकॉप्टर ने स्टीव को पासी के जंगल से तुरंत निकाला और उन्हें इटली की सीमा के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्टीव की हालत गंभीर थी, लेकिन चिकित्सकों ने उनका इलाज किया और महज दो दिन बाद उन्हें अपने घर इंग्लैंड में ईस्ट ससेक्स के सीफोर्ड लौटने की अनुमति दे दी।

फिर से उड़ने को बेताब!
स्टीव पैराग्लाइडिंग के प्रति जुनून कम नहीं हुआ। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं फिर से आसमान में उड़ने के लिए बेताब हूं।” स्टीव का कहना है कि यह हादसा उनके लिए एक सबक था, लेकिन यह उनके साहसिक शौक को रोक नहीं सकता। यह घटना न केवल स्टीव की हिम्मत और उनके दोस्त मैट की सूझबूझ को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि विपरीत परिस्थितियों में त्वरित निर्णय और सहायता कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है।

Share this story

Tags