Samachar Nama
×

40 लाख सालाना कमाने वाला शख्स खुद को समझने लगा ‘गरीब’, BMW चलाने के बावजूद टूटी नींद, डॉक्टर ने बताई वजह

40 लाख सालाना कमाने वाला शख्स खुद को समझने लगा ‘गरीब’, BMW चलाने के बावजूद टूटी नींद, डॉक्टर ने बताई वजह

गुरुग्राम से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स जो सालाना करीब 40 लाख रुपये कमाता है और लग्जरी कार BMW चलाता है, फिर भी खुद को मानसिक रूप से “गरीब” महसूस करने लगा।यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और इसे “मॉडर्न पॉवर्टी” यानी आधुनिक मानसिक गरीबी का उदाहरण बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मामले को लेकर डॉक्टर सनी गर्ग ने सोशल डिया पर बताया कि यह व्यक्ति लगातार दूसरों से अपनी तुलना करने लगा था। अच्छी सैलरी, लग्जरी लाइफस्टाइल और सुविधाओं के बावजूद उसे लगता था कि उसके पास “पर्याप्त” नहीं है।धीरे-धीरे यह स्थिति इतनी बढ़ गई कि उसे अनिद्रा (नींद न आना) की समस्या हो गई और वह मानसिक तनाव का शिकार हो गया।

“सोशल मीडिया ने बढ़ाई परेशानी”

डॉक्टर के अनुसार, सोशल मीडिया पर दूसरों की चमक-दमक भरी जिंदगी देखकर इस व्यक्ति में असंतोष की भावना बढ़ती गई। लगातार तुलना करने की आदत ने उसकी मानसिक शांति छीन ली।

“मॉडर्न पॉवर्टी” क्या है?

डॉक्टर ने इसे “मॉडर्न पॉवर्टी” यानी ऐसी मानसिक स्थिति बताया जिसमें व्यक्ति के पास सब कुछ होने के बावजूद वह खुद को कमतर और असंतुष्ट महसूस करता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा संदेश

यह मामला आज के समय की एक बड़ी सच्चाई को उजागर करता है कि सिर्फ पैसा या सफलता ही खुशी की गारंटी नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन और संतोष भी उतना ही जरूरी है।

Share this story

Tags