Samachar Nama
×

60 हजार का Gucci आउटफिट और लाखों की प्रवचन फीस! जया किशोरी को लेकर इंटरनेट पर नई बहस

60 हजार का Gucci आउटफिट और लाखों की प्रवचन फीस! जया किशोरी को लेकर इंटरनेट पर नई बहस

कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी एक बार फिर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उनके महंगे कपड़ों, ब्रांडेड फैशन और प्रवचन की फीस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जया किशोरी Gucci जैसे महंगे ब्रांड के कपड़े पहनती हैं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्हें हर साल नया iPhone इस्तेमाल करना पसंद है और वह एक प्रवचन के लिए करीब 10 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।

इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो व्यक्ति दूसरों को मोह-माया से दूर रहने और सादगी अपनाने की सीख देता है, उसकी अपनी लाइफस्टाइल इतनी महंगी क्यों है? वहीं, कुछ लोग उनका समर्थन करते हुए कहते हैं कि किसी व्यक्ति के कपड़े पहनने या अपनी कमाई खर्च करने से उसकी आध्यात्मिक सोच का आकलन नहीं किया जाना चाहिए।

Share this story

Tags