Samachar Nama
×

नेहा बिष्ट की शादी से नाराज था फैन, चेन्नई से दिल्ली पहुंचा, फिर हुआ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान!

नेहा बिष्ट की शादी से नाराज था फैन, चेन्नई से दिल्ली पहुंचा, फिर हुआ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान!

सोशल मीडिया पर मशहूर इंफ्लुएंसर नेहा बिष्ट इन दिनों एक बेहद गंभीर मामले को लेकर चर्चा में हैं। नेहा बिष्ट के एक फैन की एकतरफा मोहब्बत का मामला ऐसा मोड़ लेगा, इसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। खबरों के मुताबिक, नेहा की शादी की खबर सुनकर उनका एक 28 वर्षीय प्रशंसक चेन्नई से दिल्ली पहुंच गया। वह नेहा से शादी करने की जिद करने लगा। इसके बाद हुई मारपीट में युवक की मौत हो गई। अब इस मामले में नेहा के पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


 


 


सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर हुआ एकतरफा प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक का नाम अभिनव था और वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था। वह चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था। बताया जाता है कि वह सोशल मीडिया पर नेहा बिष्ट के वीडियो और पोस्ट नियमित रूप से देखता था। धीरे-धीरे उसे नेहा से एकतरफा लगाव हो गया।

नेहा की सगाई की खबर से परेशान था युवक

बताया जा रहा है कि नेहा बिष्ट की सगाई 22 जून को हो चुकी थी और वह सोशल मीडिया पर अपनी सगाई और आने वाली शादी से जुड़ी पोस्ट भी शेयर कर रही थीं। उनकी शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में होनी तय बताई गई थी। पुलिस के मुताबिक, अभिनव इस बात से परेशान था कि नेहा किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करने जा रही हैं।

घर पहुंचकर करने लगा शादी की जिद

रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 नवंबर की रात अभिनव दिल्ली के मधु विहार स्थित नेहा के घर पहुंचा। आरोप है कि वह जबरन घर में दाखिल हुआ और नेहा से शादी करने की जिद करने लगा। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी वह नेहा के घर पहुंच चुका था और शादी नहीं करने की बात कहकर हंगामा किया था।

युवक की मौत के बाद पिता समेत दो गिरफ्तार

इस घटना के दौरान नेहा के परिवार के सदस्यों और कुछ पड़ोसियों पर अभिनव के साथ मारपीट करने का आरोप है। उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहा के पिता वीरेंद्र बिष्ट और परिवार के एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मारपीट में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

Share this story

Tags