Samachar Nama
×

25वीं मंज़िल से गिरी 9 साल की बच्ची, फिर ईश्वर ने दिखाया साक्षात चमत्कार, भौंचक्के रह गए लोग

s

कहते हैं कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। भगवान जिसकी रक्षा करता है, उसका कोइ बाल भी बांका नहीं कर सकता। कई बार भयानक हादसों में भी लोगों की जान बच जाती है। कई बार ऐसी दुर्घटनाओं में लोगों को ईश्वर का चमत्कार देखने को मिलता है। ऐसा ही एक चमत्कार एक छोटी बच्ची के साथ हुआ, जब वह 25वीं मंजिल से नीचे गिर गई। इसके बाद भी बच्ची की जान बच गई।

25वें फ्लोर से नीचे गिर गई बच्ची:
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 साल की एक बच्ची 25वें फ्लोर की खिड़की से नीचे गिर गई। पिता को जब बच्ची घर में कहीं नहीं मिली तो उसने मां को फोन करके पिता ने बताया कि बच्ची घर में होमवर्क कर रही थी लेकिन मिल नहीं रही है। खिड़की से बाहर देखने के बाद भी वो नहीं मिली सिर्फ उसकी चप्पल दिख रही थी। इसी बीच बिल्डिंग मैनेजर ने बताया कि 7वें फ्लोर पर कुछ गिरने की आवाज़ आई थी और वहां पर एक लड़की पड़ी हुई है। माता-पिता नीचे आए तो बच्ची उन्हें वहां नहीं मिली।

नजारा देखकर चौंक गए लोग:
आमतौर पर जिस ऊंचाई से गिरने के बाद इंसान बच ही नहीं पाता है, उस ऊंचाई गिरकर भी एक बच्ची लोगों को जिस हालत में मिली, उसे देखकर उनकी आंखें चौंधिया गईं। उन्हें उम्मीद थी कि बच्ची या तो को बेहद गंभीर हालत में बेहोश मिलेगी या फिर हो सकता है कि उसकी जान ही चली गई हो। उन्हें इस नज़ारे की उम्मीद नहीं थी, जो उन्होंने देखा।

इस हाल में मिली बच्ची:
काफी देर बाद उन्हें बच्ची स्कूल की यूनिफॉर्म में मिली और उसके कान और चेहरे पर खून था। हैरानी की बात ये थी कि बच्ची बेहोश तक नहीं हुई थी। उसने बताया कि गर्मी लगने पर उसने खिड़की खोली थी और खिड़की का फ्रेम ढीला होने की वजह से वो नीचे गिर पड़ी। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पता चला कि 18 फ्लोर नीचे गिरने के बाद भी उसके दिमाग पर कई चोट नहीं आई। सिर्फ कुछ हड्डियों में फ्रैक्चर था, जिसका इलाज चल रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि उसका ज़िंदा बचना वाकई चमत्कार है और ये सिर्फ भगवान ने किया है।

Share this story

Tags