दोनों बच्चों के जन्म में है 1 साल का अंतर मगर फिर कैसे है ये जुडवां, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार?

आमतौर पर जुड़वा बच्चों के बीच कुछ सेकंड, मिनट या कभी-कभी कुछ घंटों का अंतर होता है। लेकिन क्या आपने कभी जुड़वां बच्चों के जन्म में एक वर्ष का अंतर होने के बारे में सुना है? सुनने में यह बात असंभव लग सकती है, लेकिन हाल ही में अमेरिका के टेक्सास शहर में ऐसी ही घटना घटी। ये दो लड़कियां हैं जो बहुत प्यारी और स्वस्थ हैं और उनके माता-पिता उनके आगमन से बहुत खुश हैं। वैसे तो हर बच्चा अपने माता-पिता के लिए खास होता है, लेकिन उनकी जन्मतिथि को लेकर कुछ खास बात की गई है और अब इस पर भी चर्चा हो रही है।
दरअसल, एक महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया लेकिन एक लड़की का जन्म साल 2022 में हुआ और दूसरी लड़की के जन्म के समय कैलेंडर में तारीख और साल बदल गया था। उनका जन्म नये वर्ष 2023 में हुआ है। और इस प्रकार, कुछ मिनटों का यह अंतर वास्तव में उनके बीच एक वर्ष का अंतर बन गया। टेक्सास में रहने वाली काली जो फ्लेवेलन ने फेसबुक पर इस बारे में लिखा है और बताया है कि कैसे उनकी दो बेटियों के बीच 6 मिनट का उम्र का अंतर अब हमेशा के लिए एक साल का हो गया है।
उन्होंने लिखा, 'क्लिफ और मैं आपको एनी जो और एफी रोज स्कॉट से मिलवाना चाहते हैं। एनी का जन्म 2022 में 11.55 मिनट पर हुआ और एफी का जन्म 2023 में 12.01 मिनट पर हुआ। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और क्लिफ और मैं बहुत उत्साहित हैं।’ अब इस पोस्ट पर लोगों के कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। सभी लोग दोनों लड़कियों को बधाई दे रहे हैं। वहीं, शिनू लियामरोब समेत कुछ अन्य लोगों ने भी स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि आप भारत की स्थानीय भाषा में एक खबर बन गए हैं। इसमें उन्होंने दक्षिण भारत की एक वेबसाइट का स्क्रीन शॉट लगाया है। इसके साथ ही लोग इन बच्चियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दे रहे हैं।