Samachar Nama
×

..जब मेट्रो ने बच्चे को सीधे घर में किया ड्रॉप, क्या ऐसे होंगे Future Homes?

..जब मेट्रो ने बच्चे को सीधे घर में किया ड्रॉप, क्या ऐसे होंगे Future Homes?

आज का युग विज्ञान का युग है। जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो पाते हैं कि विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है। एक ऐसी खोज की गई है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह विज्ञान का ही चमत्कार है कि भारत से अमेरिका तक हजारों मील की दूरी चंद घंटों में तय की जा सकती है। यह विज्ञान की ही देन है जिसने आज मनुष्य को मंगल तक पहुँचाया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि भविष्य में घरों का क्या हाल होगा। यकीन मानिए ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोफे पर बैठी एक महिला मोबाइल चला रही है तभी आधी मंजिल खिसक जाती है और नीचे से मेट्रो ट्रेन आती दिखाई देती है. घर के नीचे मेट्रो दौड़ती देख हैरान रह जाएंगे आप लेकिन इससे भी ज्यादा आप इस बात से हैरान रह जाएंगे, जब आप बच्चे को मेट्रो से सिलेंडर बॉक्स से निकलकर सीधे घर आते देखेंगे। यानी कि मेट्रो ने बच्चे को सीधे घर पर उतार दिया। अभी तक आपको मेट्रो पकड़ने के लिए स्टेशन जाना पड़ता था, लेकिन इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में लोग मेट्रो से सीधे अपने घरों को उतरेंगे. यह देखना जितना दिलचस्प है उतना ही रोमांचक भी।

वैसे तो इसे ग्राफिकली डिजाइन किया गया है, लेकिन जिस तरह से लोग सोच रहे हैं, उसे देखकर भविष्य में कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है। क्योंकि, चीन में एक रेलवे ट्रैक ऐसा भी है, जो रिहायशी बिल्डिंग से होकर गुजरता है। ट्रैक चोंगकिंग की एक इमारत से होकर गुजरता है, जिसे माउंट सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

इस अद्भुत वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen हैंडल से साझा किया गया था। महज 12 सेकंड की ये क्लिप इंटरनेट की दुनिया में खूब धूम मचा रही है. लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 43,000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Share this story