Samachar Nama
×

ये कब्रिस्तान नहीं हैं, किसी पर्यटक स्थल से कम, देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग !

ये कब्रिस्तान नहीं हैं, किसी पर्यटक स्थल से कम, देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग !

कब्रिस्तान एक ऐसी जगह है जहां मृत लोगों को दफनाया जाता है। आमतौर पर लोग कब्रिस्तान में तभी आते हैं जब अपनों की मौत हो जाती है, उन्हें दफनाने के लिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा कब्रिस्तान है, जहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। जी हां ये बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं इस अजीब कब्रिस्तान के बारे में... यह अजीबोगरीब कब्रिस्तान रोमानिया के मारा मरोश गांव में स्थित है, जिसे लोग मारा कब्रिस्तान के नाम से जानते हैं। इस कब्रिस्तान की हर कब्र पर अलग तरह की पेंटिंग है, जो एक अलग कहानी बयां करती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की हर कब्र पर रंगीन पत्थरों पर उस व्यक्ति के जीवन के बारे में कहानियां लिखी हैं, जिसकी कब्र है। इसके साथ ही पत्थरों पर मृत लोगों की तस्वीरें भी बनाई गई हैं। इस कब्रिस्तान में आने के बाद आप कब्र में दबे व्यक्ति के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। जैसे उसकी मृत्यु का कारण क्या था, वह क्या कर रहा था, अर्थात उसका पेशा क्या था। मारा मरोश गांव के एक कलाकार स्टेन इयोन पेट्रास ने इस अजीब या सुंदर कब्रिस्तान की कल्पना की थी। उन्होंने इस कब्रिस्तान का नजारा इस तरह बदल दिया कि अब लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

Share this story