यहां पर बन रहा हैं दुनिया का सबसे पहला तैरता शहरए मिलेगी ये सुविधाएं, खरीद सकेंगे घर, जानिए !

अब तक हम सभी ने शहरों और नई बस्तियों को जमीन पर बसते देखा है। लेकिन अब आने वाले समय में आपको शहर भी पानी पर तैरते नजर आएंगे। विज्ञान और तकनीक का इतना विकास हो गया है कि कुछ भी असंभव नहीं है। पानी पर तैरने वाले शहर में जमीन पर शहरों की तरह सभी सुविधाएं होंगी। आइए आपको दुनिया के पहले तैरते शहर के बारे में बताते हैं।
जानिए कहां होगा तैरता शहर?
दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस तैरते शहर को मालदीव में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। कुछ दिन पहले मालदीव सरकार और डच डॉकलैंड के बीच तैरता हुआ शहर बनाने की डील पक्की हुई थी। इस तैरते शहर के लिए अगस्त माह में तैरते शहर का पहला ब्लॉक तैयार किया जाएगा, जिस पर काम किया जा रहा है। समुद्री क्षेत्र में बने लैगून का निर्माण इसी महीने शुरू होने वाला है।
जिस क्षेत्र में दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बनेगा वह 500 एकड़ समुद्री झील क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तैरते शहर में लोग आधुनिकता की तमाम सुविधाओं के साथ प्राकृतिक जीवन शैली का लुत्फ उठा सकेंगे। नीदरलैंड में विकसित फ्लोटिंग हाउस तकनीक से प्रभावित होकर शहर का निर्माण किया जा रहा है। मालदीव में बनने वाले फ्लोटिंग सिटी में पांच हजार घर बनेंगे। इसके साथ ही तैरते शहर में होटल, दुकान, रेस्टोरेंट भी बनाए जाएंगे। मकान नीचले और समुद्र की ओर मुख करके बनाए जाएंगे। मालदीव की राजधानी माले से इस तैरते शहर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया जा सकता है। यहां पहुंचने के लिए आपको एक नाव यात्रा करनी होगी जिसमें 15 मिनट का समय लगेगा। यह तैरता हुआ शहर राजधानी माले हवाई अड्डे के भी करीब है। तैरते हुए शहर का निर्माण जनवरी 2023 में शुरू होगा, जिसे पूरा होने में चार से पांच साल लगेंगे।
योजनाकारों का मानना है कि यह तैरता हुआ शहर वर्ष 2027 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। मालदीव सरकार ने इस फ्लोटिंग सिटी प्रोजेक्ट को समर्थन और मान्यता दी है। दूसरे देशों के लोग भी इस शहर में घर खरीद सकते हैं और रेजिडेंट परमिट प्राप्त कर सकते हैं। इस तैरते शहर के पास मानव बस्तियां नहीं होने से यहां प्रदूषण नहीं होगा। इस तैरते शहर में परिवहन व्यवस्था स्थानीय समुद्री प्रणाली पर आधारित होगी। परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण साधन यहां बनी नहरों के माध्यम से नौका विहार होगा। इस शहर में रहने वाले लोग नाव से यात्रा कर सकेंगे। यहां आप सफेद रेत वाली सड़क पर भी चल सकते हैं। साइकिल, इलेक्ट्रिक वैगन या स्कूटर की अनुमति होगी।